मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 94,234 छात्रों के बैंक खातों में 25-25 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की। कुल ₹235 करोड़ 58 लाख 50 हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष से छात्रों को नकद राशि के बजाय सीधे लैपटॉप दिए जाएंगे।
सीएम बोले – पैसे खर्च हो सकते हैं, सीधे लैपटॉप देना ज्यादा उपयोगी
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अधिकारियों से कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य में सीधे लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे तकनीकी रूप से सशक्त बन सकें और राशि अन्य जगह खर्च न हो।
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की संख्या ज़्यादा
इस साल लैपटॉप की राशि पाने वाले विद्यार्थियों में 52% सरकारी स्कूलों और 48% प्राइवेट स्कूलों के छात्र शामिल हैं। बेटियों की संख्या बेटों से अधिक रही। इस पर सीएम ने कहा, सरकारी स्कूलों को कम मत आंकिए।
Comments (0)