बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा नगरी में आज रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। रामराजा सरकार मंदिर के पट दोपहर ठीक 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्म के अवसर पर खोले गए, जिसके दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन के साथ-साथ नगर में निकली शोभायात्रा ने उत्सव की भव्यता को और भी बढ़ा दिया।
ओरछा में रामराजा सरकार का भव्य राम जन्मोत्सव, 12 बजे खुले मंदिर के पट
बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा नगरी में रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। रामराजा सरकार मंदिर के पट आज अपने निर्धारित समय से न खुलकर दोपहर ठीक 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्म के अवसर पर खोले गए।
भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राम-सीता के स्वरूप बने आकर्षण का केंद्र
रामनवमी के इस पावन अवसर पर रामराजा सेवा समिति द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के प्रतीकात्मक स्वरूप सजी हुई बग्गी पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले, जिनका जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा आरती उतारकर स्वागत किया गया।