पश्चिम एशिया के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी राज्य मिलकर “टीम इंडिया” की तरह काम करें और हर स्थिति के लिए तैयार रहें।
पहली बार CMs के साथ चर्चा
यह पहली बार है जब इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने सीधे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। बैठक में राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की गई।
लॉकडाउन पर सरकार का रुख
सरकार ने साफ किया है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। किरेन रिजिजू,हरदीप सिंह पुरी और निर्मला सीतारमण ने लॉकडाउन की खबरों को पूरी तरह गलत बताया।
ईंधन और सप्लाई की स्थिति
सरकार के अनुसार देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। करीब दो महीने का कच्चा तेल उपलब्ध है और सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। LPG उत्पादन भी बढ़ाया गया है।
विपक्ष की प्रतिक्रिया
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि लोगों में भ्रम और डर का माहौल बन रहा है।
क्या है वैश्विक स्थिति
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर दुनिया भर की अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतों पर पड़ रहा है। जिससे तेल की कीमतें बढ़ने के आसार हैं
सरकार की तैयारी
केंद्र सरकार ने हालात पर नजर रखने के लिए राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक मंत्री समूह बनाया है, जो स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है।