रायपुर: देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर को रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर शहर और नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों के लिए छुट्टी घोषित की है। वहीं, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के अन्य क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं में भी अवकाश का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद कल पूरे रायपुर जिले में सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
रायपुर शहर और नवा रायपुर में भी रहेगी छुट्टी
देवउठनी एकादशी के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश मंत्रालय, नवा रायपुर, रायपुर शहर और जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होगा। सामान्य प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन के आदेश के तहत पूरे जिले में सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं होगा।
बैंक, कोषालय और उपकोषालय खुले रहेंगे
स्थानीय अवकाश के बावजूद कुछ जरूरी संस्थानों को इससे बाहर रखा गया है। बैंक, कोषालय और उपकोषालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इन संस्थानों में कामकाज पहले की तरह जारी रहेगा।
20 नवंबर को पूरे जिले में स्थानीय अवकाश
देवउठनी एकादशी के चलते रायपुर जिले के सरकारी कर्मचारियों को स्थानीय अवकाश मिलेगा। हालांकि, बैंकिंग और कोषालय संबंधी जरूरी कामकाज प्रभावित नहीं होंगे।