कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कालीगंज में हुई घटना को लेकर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। महुआ मोइत्रा और अलीफा अहमद ने कालीगंज पुलिस स्टेशन पहुंचकर आईसी (IC) से मुलाकात की और 14 लोगों के नामजद शिकायत सौंपी। महुआ ने खुद इसकी जानकारी देते हुए एफआईआर की रिसीविंग कॉपी भी दिखाई।
महुआ मोइत्रा के मुताबिक, शिकायत में उन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनकी पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि एफआईआर में बापन घोष, अतनु मैत्र, तमाल घोष, कलाइ घोष, प्रीतम साहा, जयकृष्ण रुई दास, विश्वनाथ दास, कलास दास, संतु बैराग्य, गोबर दास, रोहित मल्लिक, रेवा हलदर, रानू हलदर और रीना चौधरी के नाम दर्ज कराए गए हैं।
एफआईआर की रिसीविंग कॉपी दिखाई
पुलिस स्टेशन से बाहर आने के बाद महुआ मोइत्रा ने मीडिया के सामने एफआईआर की रिसीविंग कॉपी दिखाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह और अलीफा अहमद खुद थाने पहुंची थीं और पुलिस अधिकारियों को शिकायत सौंपी है। उनके मुताबिक, अब यह नहीं कहा जा सकता कि एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई या शिकायत में किसी का नाम नहीं दिया गया।
कल अदालत जाने की तैयारी
महुआ मोइत्रा ने यह भी बताया कि इस मामले में वे अगले दिन अदालत का रुख करेंगी। फिलहाल उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने और 14 लोगों के नाम शिकायत में शामिल करने की जानकारी सार्वजनिक की है। पुलिस की ओर से इस शिकायत पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर रहेगी।