आईपीएल से पहले रायपुर पुलिस ने सट्टेबाजों को चेताया—बेटिंग की तो मैच नहीं, सीधे जेल का सामना करना पड़ेगा।
आईपीएल शुरू होने से पहले रायपुर पुलिस ने सट्टेबाजों और अवैध बेटिंग में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस ने खास अंदाज में संदेश देते हुए कहा है कि “कानून के साथ मत खेलना”, वरना मैच के साथ-साथ जेल भी देखनी पड़ेगी। रायपुर पुलिस ने क्रिकेट की भाषा में समझाते हुए कहा कि बेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है और कानून की टीम ‘चेज’ करने में माहिर है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि अवैध सट्टा गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से फर्जी सट्टा आईडी देने वालों से दूरी बनाने की अपील की है। चेतावनी दी गई है कि अगर ऐसे लोगों के साथ जुड़े तो यह ‘पार्टनरशिप’ ज्यादा देर तक टिकने वाली नहीं है। रायपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सट्टेबाजी से दूर रहें, अन्यथा सीधे जेल का रास्ता तय है। आईपीएल के दौरान शहर में सट्टा गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी और लगातार कार्रवाई की जाएगी।
← Back to MP/CG News