यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक नई चार्टिंग व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब ट्रेनों का आरक्षण चार्ट ट्रेन प्रस्थान से 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। रायपुर मंडल में यह नई व्यवस्था 14 जुलाई से प्रभाव में आएगी।
नई रिजर्वेशन चार्ट प्रक्रिया
रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा तय की गई नई प्रक्रिया के अनुसार:
सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों का चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा।
दोपहर 2 बजे से रात 11:59 बजे और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चलने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट प्रस्थान के 8 घंटे पूर्व बनाया जाएगा।
आपातकालीन कोटे के लिए आवेदन की समय-सीमा:
सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक छूटने वाली ट्रेनों के लिए एक दिन पहले शाम 4 बजे तक आवेदन देना होगा।
दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाली ट्रेनों के लिए आवेदन एक दिन पहले शाम 7 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
शाम 7 बजे से रात 11:59 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए ट्रेन छूटने से 10 घंटे पहले तक आवेदन करना अनिवार्य होगा।
यात्रियों को मिलेगा लाभ
इस नई चार्टिंग व्यवस्था से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बेहतर तरीके से बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही अंतिम क्षणों में होने वाली असुविधाओं और भ्रम की स्थिति से भी राहत मिलेगी। रेलवे की यह पहल यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
Comments (0)