मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक (Customer Satisfaction Survey) 2025 में लगातार दूसरी बार देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। साथ ही, खजुराहो एयरपोर्ट ने भी उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
सर्वे की मुख्य बातें:
- देश के 58 हवाई अड्डों पर यात्रियों से फीडबैक लिया गया।
- पहली राउंड (जनवरी-जून 2025) में भोपाल और खजुराहो ने परफेक्ट 5/5 स्कोर हासिल किया।
- दूसरी राउंड (जुलाई-दिसंबर 2025) में दोनों ने 4.99/5 अंक प्राप्त किए।
- भोपाल एयरपोर्ट श्रेणी-3 (15 लाख से अधिक यात्री वाली) में शीर्ष पर रहा।
- ग्वालियर एयरपोर्ट ने छठा और जबलपुर एयरपोर्ट सातवां स्थान हासिल किया।
इंदौर एयरपोर्ट इस सर्वे में शामिल नहीं था।
यह उपलब्धि एयरपोर्ट स्टाफ की मेहनत, बेहतर सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और उत्कृष्ट यात्री सेवाओं का परिणाम है। यात्रियों ने पार्किंग, ट्रॉली, सुरक्षा जांच, फूड सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार पर उच्च संतोष जताया। मध्यप्रदेश के चार प्रमुख एयरपोर्ट्स का टॉप-10 में शामिल होना प्रदेश में हवाई सुविधाओं के तेजी से विकास का संकेत देता है।
Comments (0)