मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शनिवार को राज्य सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। पहले स्थान पर 902.75 अंक प्राप्त कर देवास निवासी दीपिका पाटीदार रही हैं, जिसने स्नातक करने के बाद पीएससी की तैयारी भी इंदौर रहकर दीपिका ने की।
टॉप-10 में 6 लड़कियां
दीपिका के बाद दूसरा स्थान आदित्य नारायण तिवारी (897.50) और तीसरा स्थान सुरभि जैन (893) अंक रहा है। इसके बाद महिमा चौधरी, धर्मप्रकाश मिश्रा , शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, कविता देवी यादव और प्रत्यूष श्रीवास्तव का चयन हुआ है। इस परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों पर 11 महिलाओं का चयन हुआ।
इन पदों पर हुए चयनित
चयनित अभ्यर्थियों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, सहायक संचालक, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, वाणिज्य कर निरीक्षक, पंचायत विकास अधिकारी, और अन्य पदों पर नियुक्त किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, सहकारिता विभाग, वित्त सेवा, और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में पदों के लिए आयोजित की गई थी।
Comments (0)