भोपाल | भोपाल मेट्रो से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संचालन की समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया है। नई व्यवस्था 16 नवंबर 2026 से लागू होगी। इसके तहत सोमवार से शनिवार तक मेट्रो सेवाएं दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।
सुभाष नगर से पहली ट्रेन दोपहर 12 बजे
नई समय-सारणी के अनुसार, सुभाष नगर स्टेशन से पहली मेट्रो दोपहर 12 बजे रवाना होगी, जबकि आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे चलेगी। वहीं, एम्स स्टेशन से पहली ट्रेन दोपहर 12:40 बजे और अंतिम ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी।
रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर पुराना समय लागू
मेट्रो प्रशासन के अनुसार, समय में यह बदलाव सोमवार से शनिवार तक के लिए किया गया है। रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में पुरानी समय-सारणी ही लागू रहेगी। ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि 16 नवंबर से मेट्रो में सफर करने से पहले नई टाइमिंग का ध्यान रखें, ताकि स्टेशन पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।