भोपाल | भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश में 14 से 16 नवंबर तक तीन दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जनजातीय अंचलों में इन कार्यक्रमों के जरिए विकास कार्यों की सौगात देने के साथ स्थानीय लोक संस्कृति और परंपराओं को भी मंच दिया जा रहा है।
16 नवंबर को खंडवा और ब्यौहारी में होंगे कार्यक्रम
तीन दिवसीय आयोजन के अगले चरण में 16 नवंबर को खंडवा और शहडोल जिले के ब्यौहारी में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले धार और अलीराजपुर में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
जनजातीय विकास और संस्कृति पर रहेगा जोर
इन आयोजनों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों की नई सौगातें दी जा रही हैं। साथ ही स्थानीय जनजातीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित यह उत्सव जनजातीय समाज के योगदान, गौरव और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का अवसर है।