भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Men’s U-19 Asia Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने भारतीय युवा खिलाड़ियों की जीत को युवा जोश, अद्भुत जज्बे और शानदार टीम भावना का परिणाम बताया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर टीम के सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
CM मोहन यादव ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में लिखा, "Men’s U-19 Asia Cup 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को पराजित कर एशिया चैंपियन बनने वाली भारतीय युवा टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई।" उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और अद्भुत टीम भावना के दम पर यह ऐतिहासिक जीत हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है।
युवा खिलाड़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा
CM मोहन यादव ने भारतीय टीम की उपलब्धि को आने वाली पीढ़ी के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि टीम की यह सफलता नए खिलाड़ियों को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया के सभी सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।