सीएम डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को भोपाल, धार, इंदौर और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम विभिन्न शासकीय आयोजनों, हितलाभ वितरण और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता के साथ व्यस्त रहेगा। सुबह 10:15 बजे मुख्यमंत्री एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क की ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद 10:30 बजे भोपाल के Ravindra Bhavan में आयोजित स्कॉलरशिप वितरण समारोह 2025-26 में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11:35 बजे हेलीकॉप्टर से धार के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:45 बजे Bhojshala पहुंचेंगे।
धार में लोकार्पण और हितलाभ वितरण कार्यक्रम
दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री धार की सब्जी मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।
गंगा दशहरा कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता
मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे देवी सागर तालाब पर आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को लेकर संदेश भी देंगे।
शाम को दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री
शाम 3:05 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 3:35 बजे विमान से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।