मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की उन्नति से ही भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित 19वें रोजगार मेले में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पहल देश के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने वाली है।
चयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ने से देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को मजबूती मिलेगी।