मोहन यादव आज 23 मई को सतना और सिंगरौली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री पहले रीवा से सतना पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर में सिंगरौली के लिए रवाना होंगे।
एनसीएल ग्राउंड में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन
सिंगरौली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले एनसीएल ग्राउंड में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे भाजपा कार्यालय सिंगरौली पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
उमंग भवन में विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे एनटीपीसी स्थित उमंग भवन पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि वितरण भी किया जाएगा।
सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
सायं 5:30 बजे मुख्यमंत्री सूर्य गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव 2026 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रहने की संभावना है।