अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) के प्री-समिट इवेंट का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम भारतीय वानिकी प्रबंधन संस्थान (IIFM) ऑडिटोरियम, भोपाल में आयोजित होगा।
जैव विविधता और चीता संरक्षण पर होगा फोकस
कार्यक्रम में जैव विविधता संरक्षण, बिग कैट संवर्धन और विशेष रूप से चीता संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही डिजिटल पोर्टल लॉन्च और संरक्षण आधारित फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
सरकार की ओर से इस आयोजन के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
बिग कैट संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
ध्य प्रदेश सरकार का यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिग कैट संरक्षण अभियान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में संरक्षण से जुड़ी रणनीतियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा होगी।