भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इंदिरा गांधी के साहस, सरलता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
कमलनाथ ने एक्स पर साझा किया भावुक संदेश
कमलनाथ ने अपनी पोस्ट में लिखा,
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूं।मुझे अपने तीसरे बेटे की संज्ञा देने वाली मां स्वरूपा इंदिरा गांधी साहस, सरलता एवं महिला सशक्तिकरण की अद्वितीय मिसाल रहीं हैं। इंदिरा जी को आज पूरा देश याद कर रहा है।इंदिरा गांधी जी ईश्वर का इस पृथ्वी को दिया सर्वश्रेष्ठ वरदान है। हम सभी उनके उत्कृष्ट कार्यों को हमेशा याद रखेंगे।
इंदिरा गांधी के साहस और महिला सशक्तिकरण को किया याद
कमलनाथ ने अपने संदेश में इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने उन्हें साहस और सरलता की मिसाल बताते हुए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनकी भूमिका को याद किया।