मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का फैसला किया है। राज्य सरकार ने ऑल इंडिया सर्विस अधिकारियों के DA में 2 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिसके बाद अब उन्हें 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
1 जनवरी 2026 से लागू होगा फैसला
यह निर्णय 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। सरकार के इस कदम से प्रदेश के IAS, IPS और IFS अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और उन्हें आर्थिक रूप से अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
केंद्र सरकार की अधिसूचना के आधार पर फैसला
यह फैसला केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 22 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के आधार पर लिया गया है। राज्य सरकार ने इसे लागू करते हुए अधिकारियों को राहत प्रदान की है।
अधिकारियों को बड़ी राहत
महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी को प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे उनके मासिक वेतन में सीधा असर पड़ेगा और उन्हें बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी।