भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर भी 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 8 जून तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक नाम वापस लेने की अनुमति रहेगी।
इन नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल
मध्यप्रदेश से जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें दिग्विजय सिंह, जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी शामिल हैं। इन सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
18 जून को होगी वोटिंग
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए निर्वाचित सदस्य राज्यसभा में अपना कार्यकाल संभालेंगे। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक मध्यप्रदेश की इन सीटों पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि दोनों प्रमुख दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं।