RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपना तीन दिवसीय शहडोल प्रवास पूरा कर देर रात सारनाथ एक्सप्रेस से Raipur के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहीं।
संघ कार्यकर्ता विकास वर्ग में किया मार्गदर्शन
प्रवास के दौरान डॉ. मोहन भागवत ने संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग में हिस्सा लिया और स्वयंसेवकों को संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही उन्होंने संघ पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी की।
रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक कड़ी सुरक्षा
शहडोल प्रवास के दौरान रेलवे स्टेशन से लेकर पांडवनगर स्थित कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दौरे के अंतिम दिन देर रात जब मोहन भागवत शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंचे, तब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी में उन्हें सारनाथ एक्सप्रेस से रायपुर के लिए रवाना किया गया।
स्टेशन परिसर में नियंत्रित रही आवाजाही
मोहन भागवत के आगमन और प्रस्थान दोनों मौकों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध देखने को मिले। रेलवे स्टेशन परिसर में आम यात्रियों की आवाजाही भी नियंत्रित रखी गई थी, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो सके।