नौतपा शुरू होने से पहले ही मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। तेज धूप और लू जैसे हालात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
30 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 30 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं 11 शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहे, जहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत नहीं मिलने के संकेत दिए हैं।
MP के सबसे गर्म शहर
शहर (जिला) अधिकतम तापमान
खजुराहो, नौगांव 45.8°C
दतिया 45.0°C
टीकमगढ़ 44.8°C
दमोह, सागर, सतना 44.2°C
ग्वालियर 44.1°C
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर (जिला) अधिकतम तापमान
भोपाल 42.7°C
इंदौर 40.9°C
उज्जैन 41.5°C
नर्मदापुरम 40.1°C
जबलपुर 43.3°C
रीवा 43.9°C
रात में भी नहीं मिल रही राहत
प्रदेश के कई इलाकों में रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि रातें भी दिन जैसी गर्म महसूस हो रही हैं।
शहर (जिला) न्यूनतम तापमान
रायसेन 31.2°C
दतिया 30.4°C
गुना 30.0°C
राजगढ़ 30.0°C
सतना 30.0°C