मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अब कर्मचारी चयन मंडल की जगह मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) आयोजित करेगा।सरकार परीक्षा को ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन OMR शीट मोड में दिसंबर में दो दिनों के भीतर कराने की तैयारी कर रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।इसके मुताबिक अब शिक्षक पात्रता परीक्षा की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के बजाय मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल को दी गई है।
ऑनलाइन नहीं, OMR शीट पर होगी परीक्षा
राज्य सरकार शिक्षक पात्रता परीक्षा को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के बजाय पारंपरिक ऑफलाइन मोड में आयोजित करने की तैयारी कर रही है।परीक्षा OMR शीट आधारित होगी। विभाग की योजना के मुताबिक दिसंबर महीने में परीक्षा को दो दिनों के भीतर पूरा कराया जाएगा।
पहले 12 अक्टूबर की तारीख प्रस्तावित थी
इससे पहले कर्मचारी चयन मंडल की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 12 अक्टूबर की तारीख प्रस्तावित की गई थी। हालांकि परीक्षा के आयोजन के तरीके में बदलाव के चलते अब पूरा कार्यक्रम बदला जा रहा है।कर्मचारी चयन मंडल का मौजूदा परीक्षा ढांचा मुख्य रूप से ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए तैयार है। ऐसे में ऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा कराने की सरकार की योजना के तहत इसकी जिम्मेदारी अब MP Board को सौंपने का निर्णय लिया गया है।
दिसंबर में परीक्षा कराने की तैयारी
शिक्षा विभाग अब दिसंबर में दो दिनों के भीतर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा है। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीख, आवेदन और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग तथा MP Board की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखनी होगी।