केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) से जुड़ी बड़ी अपडेट का इंतजार जारी है। जुलाई 2026 से लागू होने वाले नए DA को लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब महंगाई के आंकड़ों और DA की गणना के आधार पर इसमें 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
60% से बढ़कर 63 या 64% हो सकता है DA
अगर सरकार DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है, तो महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। वहीं 4 प्रतिशत की वृद्धि होने पर यह 64% तक पहुंच सकता है।DA में बढ़ोतरी का सीधा असर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनभोगियों की पेंशन पर पड़ेगा। हालांकि, वास्तविक बढ़ोतरी कितनी होगी, इसका फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा
संभावित DA बढ़ोतरी का लाभ बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिल सकता है। उपलब्ध अनुमान के मुताबिक करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी इससे लाभान्वित हो सकते हैं।
दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी?
DA बढ़ोतरी को लेकर दिवाली से पहले कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।