मध्यप्रदेश में नौतपा के तीसरे दिन मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और नमी (मॉइश्चर) के असर से बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों में लू का असर भी धीरे-धीरे कम हो सकता है।
28 मई से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में हल्के और निम्न स्तर के बादल देखे गए हैं। 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में तेज गर्मी के कारण नमी बनी हुई है, जिससे कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
प्रदेश के सबसे गर्म शहर
शहर तापमान
खजुराहो (छतरपुर) 46.4°C
नौगांव (छतरपुर) 45.6°C
दतिया 45.2°C
दमोह, सतना, टीकमगढ़ 45.0°C
रीवा 44.8°C
14 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 14 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं 29 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।इसके अलावा 10 जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर तापमान
भोपाल 43.2°C
ग्वालियर 44.1°C
नर्मदापुरम 40.6°C
इंदौर 41.2°C
उज्जैन 42.0°C
जबलपुर 43.9°C
रीवा 44.8°C
सागर 44.0°C
सबसे गर्म रात वाले इलाके
शहर तापमान
ग्वालियर 33.3°C
दतिया 32.4°C
रायसेन, सतना 31.0°C
गुना 30.2°C
सिवनी 30.4°C
जबलपुर, सागर, राजगढ़, टीकमगढ़ 30.0°C
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।