रेमो डिसूजा फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एवं अभिनेता विक्की जैन ने आज तड़के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
तड़के 3 बजे पहुंचे महाकाल मंदिर
प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन सुबह करीब 3 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। तीनों ने नंदी हॉल में करीब दो घंटे बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और भक्ति में लीन नजर आए।
नंदी पूजन कर मांगी मनोकामना
भस्म आरती के बाद तीनों कलाकारों ने नंदी जी का पूजन किया और उनके कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी का स्वागत और सम्मान भी किया गया।
पहले भी महाकाल दर्शन के लिए आ चुके हैं कलाकार
रेमो डिसूजा इससे पहले भी महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आ चुके हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी हाल ही में अपने पति विक्की जैन के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई थीं।