सागर संभाग के नवागत IG इरशाद वली ने पदभार संभालते ही पुलिसिंग को लेकर अपने तेवर स्पष्ट कर दिए हैं। वह लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर दिशा-निर्देश दे रहे हैं।खास तौर पर अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। IG के निर्देशों के बाद पुलिस महकमे में अवैध शराब और उससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर सक्रियता बढ़ी है।
जहरीली शराबकांड के फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा
इसी बीच मध्यप्रदेश के सागर जहरीली शराबकांड में फरार चल रहे आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया।पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कठुआ नाला के पास जंगल के रास्ते अपने गांव छापरी की ओर पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर बांदरी और बहरोल थाने की पुलिस टीमों ने इलाके में घेराबंदी की।
सुबह 4 बजे हुआ पुलिस और आरोपी का आमना-सामना
रविवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस टीमों का आरोपी से आमना-सामना हुआ। पुलिस के मुताबिक, टीम ने शिवांजय को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी।इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने तीन गोलियां चलाईं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक गोली उसके पैर में लगी।घायल होने के बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी के पास से हथियार और कारतूस बरामद
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा,3 जिंदा कारतूस,3 खाली कारतूस,एक मोबाइल फोन,एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
इरशाद वली की जीरो टॉलरेंस नीति पर पुलिस का फोकस
नवागत IG इरशाद वली के पदभार संभालने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश चर्चा में हैं।अवैध शराब जैसे गंभीर मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्रवाई का संदेश पुलिस महकमे में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सागर में फरार आरोपी की गिरफ्तारी भी पुलिस की सक्रियता को सामने लाती है।
कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश
IG इरशाद वली का सख्त रुख अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि अवैध शराब और गंभीर आपराधिक मामलों में पुलिस कार्रवाई से बचना आसान नहीं होगा।सागर संभाग में अब पुलिस की प्राथमिकता अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसने के साथ-साथ अवैध शराब के नेटवर्क पर भी कार्रवाई करने की है।