मध्यप्रदेश वन विभाग के प्रमुख सचिव और 2000 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप यादव का चयन दुनिया की प्रतिष्ठित सीनियर टीम टेनिस प्रतियोगिता ‘आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप 2026’ के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वे इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले देश के पहले आईएएस अधिकारी बन गए हैं।
रोम में होगी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता
ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) ने इटली की राजधानी रोम में 5 से 10 जुलाई तक आयोजित होने वाली चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। संदीप यादव का चयन ‘मैन्स 50 प्लस’ वर्ग में किया गया है।
विश्व टेनिस चैंपियनशिप में खेलेंगे IAS संदीप यादव
मैन्स 50 प्लस वर्ग में पूरे देश से केवल चार खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली है। इस उपलब्धि को भारतीय प्रशासनिक सेवा और खेल जगत दोनों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
50+ वर्ग में देश के सिर्फ 4 खिलाड़ी चयनित
इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) की यह चैंपियनशिप सीनियर वर्ग की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित आधिकारिक टीम प्रतियोगिता मानी जाती है। इसमें विभिन्न देशों की राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं और चयनित खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।भारतीय टीम में जगदीश तंवर, सुनील श्याम लुल्ला और कमरुद्दीन खान भी शामिल हैं। जगदीश तंवर टीम के कप्तान होंगे।