Twisha Sharma की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल केस में रविवार को All India Institute of Medical Sciences Bhopal में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। हाईकोर्ट के निर्देश पर यह प्रक्रिया पूरी की गई, ताकि मौत के कारणों को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब तलाशे जा सकें।
दिल्ली एम्स से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किया और इसके बाद वापस लौट गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
आज शाम होगा अंतिम संस्कार
मृतका के भाई Harshit Sharma ने जानकारी दी कि ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार रविवार शाम पांच बजे भोपाल के Bhadbhada Vishram Ghat में किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर भी गंभीरता हासिल कर ली है। Supreme Court of India ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश Surya Kant, न्यायमूर्ति Joymalya Bagchi और न्यायमूर्ति Vipul M. Pancholi की विशेष पीठ सोमवार 25 मई को इस मामले की सुनवाई करेगी।
शीर्ष अदालत ने मामले को “एक युवती की ससुराल में अप्राकृतिक मौत और कथित संस्थागत पूर्वाग्रह” से जुड़ा मामला बताया है। इस टिप्पणी के बाद शुरुआती पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।
पति पुलिस रिमांड पर, सास से पूछताछ बाकी
मामले में आरोपी पति Samarth Singh करीब 10 दिन तक फरार रहने के बाद जबलपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर भोपाल लाई, जहां अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
वहीं, सास Giribala Singh अब तक पुलिस पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई हैं, जबकि उन्हें कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
परिवार ने की CBI जांच की मांग
ट्विशा शर्मा के परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग दोहराई है। मृतका के भाई मेजर हर्षित शर्मा का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच जरूरी है। राज्य सरकार पहले ही इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुकी है।
ससुराल में मिला था शव
गौरतलब है कि दिसंबर में शादी के बाद भोपाल आईं ट्विशा शर्मा 12 मई को कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थीं। घटना के बाद परिवार ने दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए, जिसके आधार पर पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
फिलहाल सभी की नजरें दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई हैं।