कार्तिक मास का आज 15 नवंबर को अंतिम दिन है। आपको बता दें कि, कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु अहले सुबह से पवित्र गंगा में डूबकी लगा रहे हैं। इस मौके पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। बता दें कि,
सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन कार्तिक मास का अंतिम स्नान होता है, इसी दिन देव दिवाली मनाई जाती है।
कार्तिक पूर्णिमा पर देश भर में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पवित्र डूबकी लगा रहे हैं। हरिद्वार से लेकर काशी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।