'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज यानी की सोमवार को उत्तर प्रदेश में है। अपनी पुरानी संसदीय सीट अमेठी में बड़ी संख्या में लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में अन्याय के विरुद्ध, न्याय का युद्ध जारी है। हम जनता के आशीर्वाद और जीत के विश्वास के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।
देश भर के हाई कोर्ट में 650 के न्यायाधीश हैं
केंद्र की मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनता से कहा कि, मुझे बताओ कि, हाई कोर्ट में कितने दलित, आदिवासी और पिछड़े लोग हैं? आपके पास साहस नहीं है, आप सभी सो रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि, देश भर के हाई कोर्ट में 650 के न्यायाधीश हैं। आप जनसंख्या में 73% हैं। मुझे बताओ नौकरशाहों में आपके कितने लोग हैं?
युवा दर-दर की ठोकरें खा रहा है
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, मैं 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान हजारों लोगों से मिला, जिसमें हर जगह एक बात सामने आई वो है बेरोजगारी। बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, आज उत्तर प्रदेश का युवा अपना सपना पूरा करने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। सुविधाओं के बिना रोज घंटों पढ़कर, जी-तोड़ मेहनत करने के बाद आज युवा को क्या मिलता है? पेपरलीक!
बीजेपी सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है
पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, हाल ही में लाखों युवाओं ने RO/ARO और पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दी। आखिर में पता चला कि, पेपरलीक हो गया। कांग्रेस सांसद ने रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। उन्हें न्याय मिलना ही चाहिए। हम सब युवाओं की इस लड़ाई में उनके साथ हैं।
Comments (0)