कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर ने कहा कि, भारत को मालदीव की चीन से निकटता को लेकर निश्चित रूप से सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि, सरकार को इससे होने वाले खतरे के बारे में अवगत होना चाहिए। पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव-भारत राजनयिक विवाद का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि, हमें मालदीव सरकार की चीन के साथ बढ़ती निकटता पर बारीकी से नजर रखनी होगी।
शशि थरूर ने कहा कि, भारत को मालदीव की चीन से निकटता को लेकर निश्चित रूप से सतर्क रहना चाहिए।