लोकसभा ने आज यानी की बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला को ध्वनिमत से निचले सदन का अध्यक्ष चुन लिया गया है। वहीं सभी दलों के नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) की बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इसकी बधाई दी। इस दौरान उन्होंने बातों ही बातों में निशाना भी साधा।
ओम बिरला बने लोकसभा के स्पीकर
शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) की बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में तंज कसते हुए कहा कि, मुझे अभी भी याद है कि, मैं आपसे पहली बार अन्य नेताओं के साथ मिली थी। उसके बाद जबसे आप इस सीट पर विराजमान हुए हैं, हमेशा आपने हमसब का ख्याल रखा है, लेकिन पिछले पांच सालों में कोविड में भी जिस तरह से आपने हमारा ख्याल रखा, आपने हमेशा हर मेंबर को फोन कर उनका हालचाल पूछा। कोविड के समय में आपकी पूरी टीम ने जो काम किया, जिस तरह से ये सदन चला। उन्होंने आगे कहा कि, मैं इन सब चीजों के लिए आपको ढेरों बधाई देती हूं।
आपने पांच साल में बहुत अच्छा काम किया
बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि, आपने पांच साल में बहुत अच्छा काम किया, लेकिन एक दुख की बात है कि, हमारे सारे दोस्त, 150 लोग जब सस्पेंड हुए तो सभी को बहुत दुख हुआ। इसके साथ ही उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि, हमारी कोशिश रहेगी कि अगले पांच सालों में सस्पेंशन का आप ना सोचें। बातचीत हो सकती है। हम डायलॉग के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।