PM मोदी आज यानी शुक्रवार को देश की पहली रीजनल रैपेड ट्रेन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, देश की पहली RRTS ट्रेन को ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा। साहिबाबाद से गाजियाबाद के बीच 17 किमी के पहले खंड का पीएम मोदी शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे। ये ट्रेनें दिखने में मेट्रो ट्रेन के समान होंगी, लेकिन इनके कोच में सामान रखने की जगह (लगेज कैरियर) और ‘मिनी स्क्रीन' जैसी कई सुविधाएं होंगी।
एनसीआरटीसी ने पूर्व में कहा था कि, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस के समूचे 82.15 किलोमीटर लंबे मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन जून 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य है।