New Delhi: बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज (BJP National Convention) दूसरा दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 75 साल में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं।
शाह ने INDI गठबंधन पर जमकर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने देश के लोकतंत्र को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद से रंग दिया। परिवारवादी पार्टियां इस तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं करने में लगी रही कि कभी भी जनमत स्वतंत्र रूप से उभर कर न आए। PM मोदी ने 10 साल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद को समाप्त कर विकास किया।'
'पिछले 10 वर्षों में हुआ सबसे ज्यादा विकास'
अमित शाह ने राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि 75 सालों में देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है, लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल पीएम मोदी के 10 वर्षों में हुआ है।
राहुल और सोनिया गांधी पर जमकर बरसे शाह
अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना (BJP National Convention) साधा। उन्होंने कहा- 'राजनीति में INDI गठबंधन का मकसद क्या है? PM मोदी आत्मनिर्भर भारत, 2047 के भारत का लक्ष्य रखते हैं। सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल गांधी को PM बनाना, पवार साहब का लक्ष्य बेटी को CM बनाना, ममता दीदी का लक्ष्य भतीजे को CM बनाना, स्टालिन का लक्ष्य बेटे को CM बनाना, लालू यादव का लक्ष्य बेटे को CM बनाना, उद्धव ठाकरे का लक्ष्य बेटे को CM बनाना और मुलायम सिंह यादव तो बेटे को CM बनाकर ही गए। जिनका लक्ष्य परिवार के लिए सत्ता हथियाना हो वह क्या गरीब का कल्याण करेगा?'
'नरेंद्र मोदी ही फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री'
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह ने कहा, 'इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा इसका PM मोदी का संदेश लेकर हम हर चुनाव क्षेत्र में जाएंगे। पूरे देश में कही संशय नहीं है, देश ने तय किया है कि PM मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।'
'राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है NDA'
शाह ने कहा- 'मैं आज आप सबके माध्यम (BJP National Convention) से भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं। एक तरफ है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है।'
Comments (0)