देवभूमि कहे जाने वाले राज्य उत्तराखंड के जंगल इस वक्त भयानक आग से जूझ रहे हैं। राज्य के विभिन्न जंगलों में लगी आग के कारण विभिन्न प्रजातियों, वनस्पतियों समेत पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा है। अब इस आग से संबंधित एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करने जा रहा है। इस मामले को जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के समक्ष लाया गया है जिस पर आज बुधवार को सुनवाई होगी। याचिका में वकील ने कहा है कि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में लगभग 44 प्रतिशत जंगल जल रहे हैं और इसमें 90 प्रतिशत आग मानव गतिविधि के कारण है।
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग हर किसी को डरा रही है। जंगल में आग को बढ़ाने के मामले में पुलिस ने अब तक 390 केस दर्ज किए हैं। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में सुनवाई करने वाला है।