कंगना रनौत ने एक सफल अभिनय करियर के बाद अब राजनीति का रुख किया है। हाल ही में कंगना ने हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव जीता है। अभिनेत्री ने हाल ही में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ भी ली। अभिनेत्री कंगना रनौत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उन्हें फैंस की ढेर सारी शुभकामनाएं भी मिल रही हैं।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को मंडी 74755 वोटों से हराया था।