झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने जामताड़ा सीट से इरफान अंसारी को टिकट दिया है। वहीं, रामगढ़ से ममता देवी को मैदान में उतारा है। बता दें कि राज्य की 81 सीटों में दो चरणों (फेज) में विधानसभा चुनाव होगा। पहले फेज में की वोटिंग 13 नवंबर को होगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है। वहीं, स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।
वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इसके लिए चुनाव आयोग 22 अक्टूबर यानी बुधवार को अधिसूचना जारी करेगा। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। 30 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी। वहीं, 1 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

Comments (0)