एच.डी. कुमारस्वामी ने राज्य में प्रमुख चुनावी गारंटी को लागू करने में कथित रूप से विफल रहने और फिर भी चुनावी राज्य तेलंगाना में बड़े-बड़े वादे करने के लिए सीएम सिद्धरमैया को आड़े हाथों लिया। कुमारस्वामी ने सिद्धरमैया और डी. के. शिवकुमार के चुनाव प्रचार के संदर्भ में यह टिप्पणी की है।
कुमारस्वामी ने दावा किया है कि, डुप्लीकेट मुख्यमंत्री ने तेलंगाना में कहा कि, वे कर्नाटक में किसानों को रोजाना 5 घंटे बिजली दे रहे हैं और अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वहां भी किसानों को उतनी ही बिजली दी जाएगी।