अडानी ग्रुप प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ में भक्तों को फ्री में एक करोड़ 'आरती संग्रह' की प्रतियां बांटेगा। इसके लिए अडानी ग्रुप ने गीता प्रेस के साथ एक डील की है। आरती संग्रह नाम की इस पुस्तक को गीता प्रेस ने प्रकाशित किया है और यह पहल सनातन साहित्य सेवा का हिस्सा है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण, प्रचार और प्रसार के उद्देश्य से समर्पित संगठन गीता प्रेस के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को अहमदाबाद में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात की। अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘महाकुंभ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है। हमारे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्था गीता प्रेस के सहयोग से हम कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को 'आरती संग्रह' की एक करोड़ प्रतियां निःशुल्क प्रदान कर रहे हैं।’’
अडानी ग्रुप प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ में भक्तों को फ्री में एक करोड़ 'आरती संग्रह' की प्रतियां बांटेगा। इसके लिए अडानी ग्रुप ने गीता प्रेस के साथ एक डील की है।
Comments (0)