पटना - तेजस्वी यादव ने I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि, इंडिया गठबंधन के लिए सीट शेयरिंग का मामला कोई परेशानी का सबब नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, बिहार में हम लोगों की सीट शेयरिंग अच्छे से हो जाएगी। वहीं यादव ने एनडीए गठबंधन पर चुटीले अंदाज में हमला बोलते हुए कहा कि, जो लोग उधर गए हैं, यानी की NDA में उनसे ना पूछिए एक परिवार में दो भाग कर दिया गया है, उन लोगों की स्थिति क्या है ये सब देख रहे हैं।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में हम ( इंडिया गठबंधन ) लोगों की सीट शेयरिंग अच्छे से हो जाएगी।