केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, राजनीति में झूठ बोलने की कोई जरूरत नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, 40-45 सालों में जो मैंने बोला है, वो ऐसी एक भी बात नहीं है, जो किया ना हो। कोई पत्रकार यह नहीं पूछ सकता है कि, आपने यह बोला था तो क्यों नहीं हुआ।
वोट देना है दो, नहीं देना है तो मत दो
नितिन गडकरी ने आगे कहा कि, कोई यह नहीं कह सकता कि, जो मैंने कहा वो किया नहीं। जो बोलते हैं वह करते हैं और जो करते हैं वही बोलते हैं। उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए आगे कहा कि, राजनीति में झूठ बोलने की कोई जरूरत नहीं है। मैंने इस बार लोकसभा के लिए तय कर लिया है कि, पोस्टर और बैनर नहीं लगाऊंगा। चाय-पानी नहीं करूंगा। वोट देना है दो, नहीं देना है तो मत दो। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, प्रमाणिक तौर पर सेवा करूंगा। कोई माल-पानी नहीं मिलेगा, लक्ष्मी दर्शन नहीं। देसी-विदेशी नहीं मिलेगा। मैंने पैसा खाया नहीं है तो तुमको भी खाने नहीं दूंगा।
गरीब की जात, पंथ, भाषा नहीं होती - गडकरी
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, तुम्हारी सेवा ईमानदारी से करूंगा यह मुझे विश्वास है। गरीब-गरीब होता है। गरीब की जात, पंथ, भाषा नहीं होती, जो सिलेंडर जिस कीमत में मुसलमान को मिलता है उसी कीमत में वह हिंदू को भी मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि, इस देश की गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी दूर करनी चाहिए।
Comments (0)