लोकसभा चुनाव की घोषणा के लिए शनिवार को चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव का भी ऐलान होगा। बतादे कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनमें आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम का नाम शामिल है। इसके साथ ही जम्मू्-कश्मीर में भी आयोग चुनाव की घोषणा कर सकता है।
इन राज्यों में होना है विधानसभा चुनाव
अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में जून में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होना है, इससे पहले राज्य में चुनाव होना जरूरी है। राज्य में भाजपा की सरकार है और पेमा खांडू मुख्यमंत्री है। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 में से 41 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। जबकि यूपीए को चार और पीपीए को एक सीट पर जीत मिली थी।
आंध्रप्रदेश
आंध्रप्रदेश में भी लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव करवाए जा सकते हैं। यहां वर्तमान में जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली वाईएसआर कांग्रेस की सरकार है। 2019 में 175 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने 151 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं इस चुनाव में भाजपा, टीडीपी और पवन कल्याण की जन सेवा पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी।
ओडिशा
यहां बीजू जनता दल की सरकार है और नवीन पटनायक मुख्यमंत्री है।
सिक्किम
सिक्किम विधानसभा की 32 सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे। यहां एनडीए की सरकार है। 2019 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
जम्मू-कश्मीर
2024 में जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। बता दें साल 2019 में धारा 370 हटाए जाने के बाद से ही केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव नहीं हुए हैं, ऐसे में लंबे समय से चुनाव की मांग भी की जा रही है। लिहाजा संभावना है कि इसी साल जम्मू -कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
Comments (0)