यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आज यानी की बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा वहीं सीएम ने कहा कि, कांग्रेस की मंशा एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को कम करके अल्पसंख्यकों को देने की है।
कांग्रेस देश के लोगों की संपत्ति का सर्वेक्षण करवाएगी
सीएम योगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, यह पार्टी अनुसचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी जातियों के अधिकारों पर ‘डकैती’ डालने के लिये सत्ता में आना चाहती है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि, कांग्रेस देश के लोगों की संपत्ति का सर्वेक्षण करवाएगी और उसके बाद इसका बंदरबांट करेगी यानी वह अपनी पुरानी स्मृति में लेकर जा रहे हैं कि, पहला अधिकार किसका है और फिर वहीं से उनकी शुरुआत हो रही है। इसके लिए वह जातीय जनगणना को आधार बना रहे हैं।
सीएम का कांग्रेस पर बड़ा आरोप
मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, इससे कांग्रेस की मंशा स्पष्ट उजागर होती है कि, उनका इरादा देश के प्रति अच्छा नहीं है। वह अपने उसी पुराने ‘डीएनए’ के अनुसार कार्य करने का प्रयास कर रही है। जिसके कारण 1947 में देश का विभाजन हुआ था, जिसके कारण देश आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद की चपेट में आया था। आगे बोलते हुए सीएम ने दावा है किया कि, न्यामूर्ति रंगनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जो कमेटी बनाई गई उसकी सिफारिश कांग्रेस की मंशा के अनुरूप देश में लागू करने के कुत्सित परिणाम हुए थे।
Comments (0)