New Delhi: लोकसभा चुनाव से पहले सरकार (PM Modi) की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने और पार्टी की आगे की रणनीति बनाने के लिए आज दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया है। भाजपा के इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे हैं। पार्टी बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का 370 लोकसभा सीटें जीतना श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगा, जिन्होंने अनुच्छेद 370 को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ी।
लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने और पार्टी की आगे की रणनीति बनाने के लिए आज दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया है।