5 नवंबर से छठ महापर्व का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। इस पर्व की शुरुआत नहाय खाए से होती है, 6 नवंबर 2024 को छठ पूजा का दूसरा दिन है, जिसे खरना पूजा के रूप में मनाया जाता है। खरना को लोहंडा भी कहा जाता है। इस दिन का छठ पर्व में विशेष महत्व है। इस अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है। शाम को पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसके बाद गुड़ की खीर और आटे की रोटी बनाई जाती है, जिसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा कि, छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है।
Comments (0)