दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जेल से देश के नाम पत्र लिखा है। पत्र में आप नेता ने कहा है कि, मुझे खामोश करने के लिए मेरी गिरफ्तारी की गई है। आगे उन्होंने इसमें लिखा कि, जेल में गुजरते हर दिन के साथ निरंकुश सत्ता से लड़ने की मेरी इच्छा शक्ति और मजबूत होती जा रही है।
Sanjay Singh ने पत्र में लिखा कि, ED को मेरे घर से कुछ नहीं मिला और वो लोग जा रहे थे, तभी ऊपर से किसी का फोन आया और मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।