नई दिल्ली। सीमा विवाद सुलझाने पर भारत और चीन के बीच सहमति बनते दिख रही है। पूर्वी लद्दाख में मई 2020 से दोनों देशों के बीच गतिरोध जारी है। मगर ब्रिक्स सम्मलेन से पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों देश सहमति के करीब है। अगर ऐसा हुआ तो मई 2020 से पहले वाली स्थिति बहाल की जाएगी।
भारत और चीन के बीच पेट्रोलिंग की व्यवस्था को लेकर बनी सहमति को 2020 में पूर्वी लद्दाख में उत्पन्न हुए तनाव के समाधान के रूप में देखा जा रहा हैं, इस झडप में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। भारतीय सुरक्षा बल के जवानों ने प्रतियुत्तर में 60 चीनी सैनिको की गर्दने तोड़ कर करारा जवाब दिया था।
इसके अलावा भारत ने चीनी कंपनियों के प्रति सख्त रुख अपनाया जिसके फलस्वरूप चीन आज घुटने टेकने पर मजबूर हुआ हैं।
चार साल बाद भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध खत्म होने की उम्मीद है। ब्रिक्स सम्मलेन से पहले कुछ सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। 22 और 23 अक्टूबर को रूस के कजान शहर में ब्रिक्स सम्मेलन है। पीएम मोदी इसमें हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि यहां शी जिनपिंग और पीएम मोदी मुलाकात कर सकते हैं।
Comments (0)