बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय और राधाकृष्ण महाराज के साथ गुरुवार शाम को राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे और प्रभु श्रीनाथजी की संध्या आरती में हिस्सा लिया और दर्शन किया। इसके बाद ये सभी महाप्रभुजी की बैठक पहुंचे, जहां मंदिर परंपरा अनुसार बैठक में अधिकारी सुधाकर शास्त्री, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, सचिव लीलाधर पुरोहित ने उपरना रजाई ओढ़ाकर और श्रीनाथजी का प्रसाद भेंटकर उनका स्वागत किया।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, यह प्राचीन परम्पराओं का विषय है और आस्था का विषय है।
Comments (0)