प्रयागराज के महाकुंभ मेले में आस्था की लहर जारी है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। कल्पवासियों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भीड़ संगम तट पर आस्था और विश्वास का अद्भुत नजारा पेश कर रही है।
महाकुंभ मेला वास्तव में भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समृद्धि का प्रमाण है। साध्वी भगवती सरस्वती ने सनातन धर्म के सार और वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश को खूबसूरती से उजागर किया।
Comments (0)