New Delhi: देश में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' (One Nation One Election) को लेकर चर्चा चल रही है। केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के अध्ययन के लिए 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। समाचाए एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' कमेटी की पहली आधिकारिक बैठक आज होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 3 बजे बैठक होगी। कुछ दिनों पहले रामनाथ कोविंद ने कानून मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी। यह बैठक रामनाथ कोविंद के आवास पर होगी।
देश में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' (One Nation One Election) को लेकर चर्चा चल रही है। केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के अध्ययन के लिए 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।